Search

 
 
 

धनबाद : मैथन फिश फार्म से 10 करोड़ मछली जीरा का रिकॉर्ड उत्पादन

 

मछुआरों व ग्रामीणों के बीच 68.50 लाख जीरा का वितरण

Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना में 21 अगस्त सोमवार को आसपास के मछुआरों व ग्रामीणों के बीच 68 लाख 50 हजार मछली जीरा का वितरण किया गया. डीवीसी फिश फार्म के ओबी हेम्ब्रम ने बताया कि फिश फार्म में इस वर्ष रिकॉर्ड 9 करोड़ 71 लाख 40 हजार मछली जीरा का उत्पादन हुआ है. जिसे क्षेत्र के 164 गांवों के 1009 मछुआरों के बीच पिछले दो महीने में अलग-अलग चरणों में बांटा गया. पिछले दो महीने से लगातार मैथन फीस फार्म से मछली जीरा का उत्पादन किया जा रहा है. डीवीसी कमांड एरिया के गांवों में नि:शुल्क मछली जीरा का वितरण किया जा रहा है, ताकि मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने बताया कि सोमवार को अंतिम जीरा का उत्पादन हुआ, जिसका वितरण भी कर दिया गया. अब अगले साल इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mani-maharishi-charaks-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-asarfi-hospital/">धनबाद

: असर्फी अस्पताल में धूमधाम से मनी महर्षि चरक की जयंती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही