Search

 
 
 

धनबाद: विधायक ढुल्लू की जमानत अर्जी पर निचली अदालत से अभिलेख तलब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) षड्यंत्र के तहत ग्रामीणों के ऊपर जान मारने की नीयत से गोली बम से हमला कराने के मामले में जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के जमानत अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. अधिवक्ता एस एन मुखर्जी की दलील सुनने के बाद अदालत ने निचली अदालत से अभिलेख तलब किया है. अदालत ने सुनवाई के लिए 8 फरवरी की तारीख तय की है. दो फरवरी 23 को निचली अदालत ने विधायक की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.

  फायरिंग मामले में अर्जी पर सुनवाई

धनबाद : राम रहीम की हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र रच कर फायरिंग कराने के मामले में विधायक ढुल्लू महतो की ओर से दायर जमानत अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने कांड दैनिकी तलब की है. प्राथमिकी रामेश्वर तूरी की शिकायत पर 12 अक्टूबर 22 को केंदुआडीह थाने में विधायक ढुल्लू महतो, दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम के विरुद्ध केंदुआ डीह थाना कांड संख्या 132 / 22 दर्ज की गई थी.

   नीरज हत्याकांड कुर्बान की अर्जी पर बहस पूरी

धनबाद :  पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों के हत्याकांड की सुनवाई मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह , धनजी सिंह,डब्लू मिश्रा,संजय सिंह, पींटू सिंह, शूटर अमन सिंह, शिबू उर्फ सागर, सोनू उर्फ कुर्बान, सतीश उर्फ रोहित उर्फ चंदन एवं मास्टरमाइंड पंकज सिंह को अदालत मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया. अदालत ने आदेश के लिए 8 फरवरी की तारीख तय की है.

   मटकुरिया गोलीकांड में सुनवाई

धनबाद : चर्चित मटकुरिया गोलीकांड में बुधवार को  एमपी एमएलए के लिए गठित विशेष न्यायाधीश की अदालत अदालत ने गवाह पेश करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि27 अप्रैल 11 को मटकुरिया में बीसीसीएल के आवासों को अतिक्रमण से मुक्त कराने गये पुलिस बल के साथ आंदोलनकारियों की हिंसक झड़प हुई थी. घटना में तत्कालीन एसपी आर.के धान जख्मी हो गए थे. विकास सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही