Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नियोजनालय में लगा भर्ती कैंप, 32 का हुआ चयन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद में 30 जनवरी को आयोजित भर्ती कैंप में सिर्फ 32 अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया जा सका. जानकारी व प्रचार के अभाव में भर्ती कैम्प में मात्र 150 अभ्यर्थी पहुंचे. इस वजह से 1130 सीटों के लिए लगाए गए इस भर्ती कैम्प में 1098 सीटें खाली रह गई. इसके पूर्व भर्ती कैम्प सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें डिजायर एडु टेक एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की ओर से सौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. नियोजनालय के प्रशांत गोयल बताया कि भर्ती कैंप में 150 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. भर्ती कैम्प को सफल बनाने में नियोजनालय के वरीय लिपिक किशोर कुमार सिन्हा के अलावा विवेक कुमार साव समेत अन्य का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही