Search

 
 
 

धनबाद : CISF में जवानों की भर्ती परीक्षा 26 से

 
Dhanbad : जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कोयला नगर में 26 अगस्त से CISF में जवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली जाएगी. यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी. CISF के अफसरों ने बताया कि हर दिन छह सौ अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा CISF कैम्पस में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन से परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा गया है. डीसी संदीप सिंह को पत्र लिख कर कहा गया है कि प्रति दिन छह सौ अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा. ऐसे में विधि-व्यवस्था पर नियंत्रण की जरूरत होगी. इसके लिए स्थानीय थाने से भी सहयोग लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/thirteen-consecutive-hours-of-rain-in-dhanbad-trees-fell-bad-electricity-situation/">धनबाद

में लगातार तेरह घंटे बारिश, पेड़ गिरे, बिजली का बुरा हाल [wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही