Search

 
 
 

धनबाद: लाल झंडा मूली-गाजर नहीं, जिसे कोई उखाड़कर फेंक दे : मासस

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा से लाल झंडा को उखाड़ फेंकने की बात करने वाले मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. लाल झंडा कोई खेत की मूली, गाजर नहीं जिसे कभी भी उखाड़कर फेंक दें. उक्त बातें मुगमा स्थित मासस पार्टी कार्यालय में सोमवार 10 अक्टूबर को आयोजित संवादताता सम्मेलन में जिप सदस्य सह मासस के एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष बादल बाउरी ने कही. श्री बाउरी ने पिछले दिनों पतलाबाड़ी में घटित मुखिया पति सपन नाग के साथ मारपीट की घटना की निंदा की. मुखिया पति को गरीब लोगों से लाखों रुपये की उगाही करने का दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि पिटाई करने वाले जितने दोषी है, उतना ही दोषी लोगों से ठगी करने वाले मुखिया पति सपन नाग भी हैं. प्रेस कांफ्रेस में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल झंडा को उखाड़ फेंकने की बात करने वाले इतिहास से परिचित नहीं हैं. वह अपने बारे में सोचें कि कल किस पार्टी में रहेंगी. प्रेस को मासस के आगम राम, संतु चटर्जी, मुखिया मनोज राउत सहित अन्य ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-116-cctv-cameras-are-installed-in-the-city-76-are-lying-damaged/">धनबाद

: शहर में लगे हैं 116 सीसीटीवी कैमरे, 76 पड़े हैं खराब [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही