Search

धनबाद: रेड्डी ने चौबे के दावों को किया खारिज, आईएनएमएफ को दी मान्यता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  इंटक रेड्डी गुट के अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने बेरमों विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) की अध्यक्षता वाले इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) को इंटक से एफिलिएटेड फेडरेशन करार दिया है. 28 फरवरी को कोल इंडिया के चेयरमैन को इस बारे में लिखे पत्र में डॉ रेड्डी ने कहा है कि उपरोक्त फेडरेशन पिछले 4 दशकों से कोल इंडिया एवं सिंगरेनी कोल कंपनी लिमिटेड में कार्यरत है. डॉ रेड्डी के इस पत्र से फेडरेशन पर दावा करने वाले ललन चौबे को जोरदार झटका लगा है. 10 फरवरी को कोलकाता हाई कोर्ट की डबल बेंच ने विधायक अनुप सिंह की अध्यक्षता वाले फेडरेशन द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए 11 वें जेबीसीसीआइ में शामिल करने का आदेश दिया था. इस आलोक में फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल एस क्यू जामा ने 4 मुख्य और 4 वैकल्पिक सदस्यों के नाम कोल इंडिया प्रबंधन को प्रेषित किया. इसके बाद 23 फ़रवरी को ललन चौबे ने अपने को फेडरेशन के महासचिव के रूप में 4 मुख्य और 4 वैकल्पिक सदस्यों के नाम कोल इंडिया को भेज दिया. श्री चौबे ने कोल इंडिया को भेजी सूची में इंटक अध्यक्ष डॉ रेड्डी का नाम दिया था. डॉ रेड्डी द्वारा कोल इंडिया अध्यक्ष को भेजे गए पत्र ने श्री चौबे के फेडरेशन पर दावे को खारिज कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp