Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 5 वर्ष में नहीं शुरू हो सका पंडरा में रेफरल अस्पताल, भवन बनकर तैयार

Nirsa : निरसा (Nirsa) के पंडरा में रेफरल अस्पताल का भवन 5 साल पहले से बन कर तैयार है. लेकिन डॉक्टर व अन्य संसाधनों की कमी की वजह से इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है. अस्पताल को चालू करने के मुद्दे पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की अध्यक्षता में 10 मार्च को अस्पताल परिसर में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार, निरसा स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. पुष्पा कारकेट्टा, एमपीएल के अधिकारी संदीप खंडेलवाल व अजय कुमार, डॉ. मुकेश, डॉ. सार्थक आदि उपस्थित थे. विधायक ने निरसा स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. पुष्पा कारकेट्टा से कहा कि केंद्र का सारा सामान धीरे-धीरे रेफरल अस्पताल में शिफ्ट कराएं. बाकी काम धीरे-धीरे होते रहेगा. इस पर स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी ने कहा कि पहली समस्या तो डॉक्टर की है. वर्तमान में पूरा निरसा विधानसभा क्षेत्र दो-तीन डॉक्टरों के भरोसे है. जब तक डॉक्टरों की बहाली नहीं होगी, अस्पताल सुचारू रूप से कैसे चलेगा. ज्ञात हो कि अस्पताल का भवन पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-death-of-bhojpuri-singer-bagh-singh-wave-of-mourning/">धनबाद

:  भोजपुरी गायक बाघ सिंह का निधन, शोक की लहर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही