Search

 
 
 

धनबाद: दहेज लेकर किया शादी से इनकार, तो कन्या पक्ष ने थाने में लगाई गुहार

 
jharia : झरिया (Jharia) बिहार के गया जिला डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत कऊआबार निवासी जितेंद्र पासवान की धर्मपत्नी गुड़िया देवी ने गुरुवार 6 अप्रैल की देर शाम जोरापोखर थाना में न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने लोदना मोड़ शिवाजी नगर हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले स्व रघुनंदन पासवान के 24 वर्षीय पुत्र पप्पू पासवान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि शादी के नाम पर तीन लाख रुपय़े, एक सोने की चेन व अंगूठी दिए जाने के बाद पप्पू पासवान शादी करने से इंकार कर रहा है. गुड़िया देवी ने कहा है  कि उनकी बेटी की शादी 11 जून 2022 को तय थी. परंतु वर पक्ष बार बार शादी की तिथि टाल रहा था. कभी बोलता है कि  नौकरी लगने वाली है, शादी की तारीख बढ़ा दीजिए, तो कभी पैसा दीजिएगा तो ही शादी करेंगे. होली से पहले ही 50 हजार रुपए दिए हैं. फिर भी शादी करने से इंकार कर रहा है.  बताया कि पूरे परिवार समेत 6 अप्रैल गुरुवार की शाम पप्पू पासवान घर पहुंचे. कहा कि शादी नहीं करनी है तो सामान और पैसा वापस कर दीजिए. परंतु उधर से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट पर उतारू हो गया. शिकायत मिलते ही जोरापोखर पुलिस पप्पू पासवान के भाई को पकड़ कर थाना ले आई. पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. लड़की पक्ष से लिखित शिकायत मिली है. पूछताछ जारी है. जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही