Search

 
 
 

धनबाद: अग्निवीर वायु में भर्ती के लिए 31 मार्च तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु में भर्ती के तारीख़ों की घोषणा कर दी है. नई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 31 मार्च 2023 तक चलेगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मई 2023 से शुरू होगा. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in

पर रिलीज़ किया गया है. यह जानकारी सोमवार 20 मार्च को जिला सूचना व जन संपर्क विभाग ने दी है. बताया गया है कि 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच (दोनों तिथि को लेकर) जन्मे उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के अग्निवीरवायु भर्ती 02/2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले उन्हें 31 मार्च 2023 तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. अग्निवीरवायु भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही