Search

धनबाद: यूजी कोर्स में नामांकन के लिए सीयूईटी में रजिस्ट्रेशन 12 मार्च तक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में अंडरग्रेजुएट कोर्स में नामांकन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से लेने का निर्णय लिया था. अब सीयूईटी में आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गयी है. हैरत की बात यह है कि नई प्रक्रिया के बावजूद विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए काफी कम समय दिया गया है. विद्यार्थी 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. इस बीच होली की भी छुट्टी है. छात्रों तक जानकारी पहुंचाने के लिये बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल की चेयरमैन डॉ नविता गुप्ता ने जिले के लगभग सभी प्लस टू स्कूल के प्राचार्यों से जागरुकता फैलाने की अपील की है. उन्होंने स्कूल के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने 12 के सभी परीक्षार्थियों को अपने स्तर से सीयूईटी की जानकारी देने की अपील की है. बता दें कि बीते सेशन 2022-23 में न्यू एडुकेशन पालिसी लागू करने के बाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि प्रशासन ने इस वर्ष सत्र 2023-24 से नामांकन प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp