Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कर्मी की गलती से नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन, विद्यार्थियों ने प्राचार्य को घेरा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में गुरुवार 13 अप्रैल को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने प्राचार्य का घेराव भी किया. 11वीं कक्षा के छात्र सुरेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के एक कर्मी की गलती के कारण कई विद्यार्थियों का 11वीं कक्षा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है. इस कारण से उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ. ऐसे विद्यार्थियों ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से गुहार लगाई. दिन भर धूप में भूखे-प्यासे विद्यार्थियों ने प्राचार्य का इंतज़ार किया. शाम को प्राचार्य कॉलेज पहुंचे तो वार्ता हुई. प्राचार्य डॉ कौशल कुमार ने संबंधित कर्मी को डांट पिलाई. ऐसे सभी बच्चों का दस्तावेज निकालकर लिस्ट बनाकर देने का आदेश दिया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों का आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से इस मामले को देखेंगे और विद्यार्थियों की सूची एक बार फिर जैक को भेजेंगे. यदि जैक की तरफ से अप्रूवल मिला तो विद्यार्थियों को 17 अप्रैल से शुरू होने वाली 11वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा. प्राचार्य के आश्वासन पर विद्यार्थी देर शाम तक कॉलेज में जमे रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही