Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बीएड सेमेस्टर वन का पंजीयन 20 मार्च से

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने बीएड सेमेस्टर-वन सत्र 2022-24 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि जारी कर दी है. विद्यार्थी 20 से 24 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीयन का समय 25 से 27 मार्च तक है. कॉलेजों के लिए पंजीयन जमा करने का समय 28 मार्च से एक अप्रैल तक तय किया गया है. विद्यार्थियों को पंजीयन एवं प्रपत्र की हार्ड कॉपी सीट अलॉटमेंट की कॉपी और नामांकन सूची 500 रुपये शुल्क के साथ संबंधित कॉलेज में भी जमा करने होंगे. बीबीएमकेयू परीक्षा विभाग ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत 2023 सत्र के यूजी (फाइव ईयर अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम) सेमेस्टर वन के मेजर पेपर के लिए प्रैक्टिकल की तिथि जारी कर दी है. प्रैक्टिकल 20 से 22 मार्च तक लिया जाएगा. परीक्षा केंद्र और सभी कॉलेजों की सूची परीक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. आर्ट्स के लिए 23 परीक्षा केंद्र हैं, जबकि साइंस के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही