Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीके रॉय कॉलेज की गलती से बच्चों का रजिस्ट्रेशन अटका

Dhanbad : धनबाद के पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के इंटरमीडिएट के सात विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. कॉलेज की गलती की वजह से इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अटक गया. अपनी गलती छुपाने के लिए अब कॉलेज प्रबंधन अभिभावकों व विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाकर बीच-बचाव की रणनीति बनाने में जुट गया है. एक अभिभावक ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म अंतिम दिन के एक दिन पूर्व 3 जनवरी को भरा था. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी. लेकिन 19 जनवरी को कॉलेज से कॉल कर  बुलाया गया और बताया गया कि उनकी भतीजी समेत 7 बच्चों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तकनीकी खामी की वजह से पूरी नहीं हो पाई है. हालांकि प्राचार्य प्रो. नसीम अहमद ने आश्वासन दिया है कि राज्य के सात-आठ कॉलेजों के कई विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है. इसलिए सभी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है. पीके रॉय कॉलेज प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन को लेकर झारखंड एकेडमिक कॉउंसलिंग से भी संपर्क किया था. वहां से भी सकारात्मक आश्वासन मिला है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clash-between-supporters-of-singh-mansion-and-raghukul-one-killed-and-many-injured-in-firing-bombing/">धनबाद

: सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में भिड़ंत, गोलीबारी-बमबाजी में एक की मौत कई घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही