Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ताड़ासन व कटी चक्रासन के नियमित अभ्यास से कंस्टीपेशन होगा दूर- गोरखनाथ

  Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के कोयलानगर स्थित जुबिली हॉल में 29 मई को 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ. शिविर का उद्धाटन सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला ने किया. योगाचार्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने पहले दिन 60 सीआईएसएफ जवानों को योग के विभिन्न आसन सिखाए. उन्होंने बताया कि ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन व कटी चक्रासन के नियमित अभ्यास से कंस्टीपेशन की समस्या दूर होगी और पेट साफ रहेगा. उन्होंने इसका अभयास भी कराया. योग से रीढ़ की हड्डियों से संबंधित परेशानियों को दूर करने के उपाय भी बताए. शिवर में योगाचार्य ने बताया कि नौकासंचालन असन, गत्यात्मक मेरु वक्रासन, चक्की चलानासन से कमर के ऊपर की जकड़न, किडनी, पैंक्रियाज व एंडोक्रिन ग्लैंड्स मजबूत होते हैं और इनसे संबंधित परेशानी दूर होती है. उन्होंने शवासन से सिर्फ 5 मिनट में थकान को दूर करने की विधि बताई. प्राणायाम से नाड़ी शुद्धिकरण की विधि समझाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sikh-society-celebrated-martyrdom-day-of-guru-arjundev-in-maithon/">धनबाद

: सिख सोसायटी ने मैथन में मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही