Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अतिथि शिक्षकों की बहाली अधर में लटकी

Advertisement
Advertisement

लगातार सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक, पढ़ाई पर पड़ रहा है असर

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में अतिथि शिक्षकों की बहाली अधर में लटक गई है. 145 अतिथि शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया बीते छह माह से अटकी है. फरवरी 2023 में आवेदन लेने के बाद जुलाई माह में स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी. इधर बहाली पूरी नहीं होने की वजह से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे बीबीएमकेयू प्रशासन की नाकामी का खामियाजा यहां के छात्र भुगत रहे हैं. उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. सूत्रों के अनुसार विवि अभी अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए तैयार नहीं है.

 विगत अगस्त तक 13 शिक्षक हो चुके हैं सेवानिवृत्त

बता दें कि वर्ष 2023 में कुल 18 शिक्षक सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इनमें से 13 शिक्षक अगस्त 2023 तक सेवानिवृत्त हो चुके हैं. वहीं सितंबर माह में डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इसके बाद अक्टूबर माह में एक, जबकि दिसंबर माह में तीन शिक्षक सेवानिवृत हो जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही