Search

 
 
 

धनबाद :  नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बलियापुर की 32 वर्षीय महिला देवी ( काल्पनिक नाम ) ने सरायढेला थाना क्षेत्र के राजेंद्र कुमार पांडे पर नौकरी का झांसा देकर 1 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला ने सरायढेला थाना में शिकायत भी की है. बावजूद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पांडे पर कोई कार्रवाई नहीं की. पीड़िता ने आज 25 सितंबर रविवार को गांधी सेवा सदन में मीडिया के समक्ष न्याय की गुहार लगाई. आपबीती सुनाते हुए महिला ने बताया कि सितंबर 2021 में नौकरी की तलाश में वह बैंकमोड़ गयी थी, जहां उसकी मुलाकात राजेंद्र कुमार पांडे से हुई. उसने पीड़िता नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाई. फिर यौन शोषण भी किया. वह डराते धमकाते हुए पिछले एक साल से संबंध बनाता रहा. वह लोक लाज से चुप रही. साल गुजर गए, लेकिन नौकरी नहीं लगी तो खुद को ठगा महसूस करने लगी. लिखित शिकायत सरायढेला थाने में की. शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी पर पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है. पुलिस आरोपी के साथ मिलकर उसे ही परेशान कर रही है. बार-बार थाना बुलाया जाता है तथा उल्टे-सीधे सवाल पूछे जाते हैं. पीड़िता ने बताया कि वह थाना के चक्कर काट काट कर परेशान हो गई है. महिला ने मीडिया के जरिये न्याय की गुहार लगाई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-gas-leak-built-on-jharia-balliapur-main-road/">धनबाद:

 झरिया बलियापुर मुख्य सड़क पर बना गोफ,गैस रिसाव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही