Search

 
 
 

धनबाद: मृत धनंजय के परिजनों ने रामबाबू धिकार पर लगाया हत्या का आरोप

 

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पहुंची पीड़ित के घर, सभी को बंधाया ढाढ़स

Jharia : सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव की हत्या के मामले की जानकारी प्राप्त होने पर मंगलवार 1 अगस्त की शाम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उनके आवास पहुंची व परिजनों को ढाढस बंधाया. परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही. कहा कि पिछले तीन वर्षों से झरिया में लगातार हत्याओं का दौर चल पड़ा है. प्रशासन कहता है घर में रहो, मगर घर भी सुरक्षित नहीं रहा. धनंजय यादव की बहन मीना देवी ने बताया कि सोमवार 31 जुलाई की रात लगभग 10:55 बजे करीब सात अपराधी घर की दीवार फांद कर घुस गए. सभी  का नेतृत्व रामबाबू धिकार कर रहे थे. उसके हाथ में पिस्टल था. महेश यादव के हाथ में भुजाली, सद्दाम अंसारी के पास बम, कैलाश धिकार और रंजीत धिकार के हाथ में भुजाली था. बाबा धिकार उर्फ (राहुल) के हाथ में भी भुजाली था. सभी लोग भाई धनंजय यादव के कमरे में घुस गए, जहां वहग खाना खा रहा था. घर में घुसते ही सद्दाम अंसारी ने बम फेंका, जो फटा नहीं. महेश यादव, कैलाश धिकार, बाबा धिकार, रंजित धिकार ने भाई के सिर, गर्दन, पेट, छाती, हाथ व दोनों पैरो पर कई बार किये. उसके बाद रामबाबू धिकार वराजा धिकार ने भाई के शरीर पर कई गोलियां मारी. मौके पर ही नकी मौत हो गई. बड़ी भाभी गुलाबी देवी, भाई भगवान यादव तथा वह खुद भाई को बचाने के लिए दौड़ी तो अपराधियों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया. बड़ी भाभी पर पिस्टल के बट से माथे तथा पसली पर वार किया. उसके माथे से खून बहने लगा. इसके बाद सभी अपराधी भाग गए. मृतक के बड़े भाई बिहारी यादव ने बताया कि उन पर यह कोई पहला हमला नही था. इस से पहले भी रामबाबू धिकार ने साथियों के साथ वर्ष 2017, 2019,2021 व 20123 में भी हमला किया था. परंतु इस बार वह अपनी मंशा में कामयाब हो गया. पहले के हमलों में भी झरिया थाना में रामबाबू धिक्कार के खिलाफ़ मामला दर्ज था. लेकिन उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. धनबल व बाहुबल से मजबूत रामबाबू बार बार ऐसी वारदात करता रहा और प्रशासन हाथ पर हाथ रख बैठा रहा. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है.  जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही