Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  हर्ल में प्रबंधन के रिश्तेदार कर रहे उच्च पदों पर काम : ढुल्लू महतो

Sindri : सिंदरी (Sindri) स्थानीय युवाओं व संवेदकों को हर्ल खाद कारखाने में काम दिलाने की मांग को लेकर टाइगर फोर्स व एटक के बैनर तले शनिवार 6 मई को हर्ल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया गया. धरना स्थल पर बाघमारा विधायक सह टाइगर फोर्स सुप्रीमो ढुल्लू महतो ने हर्ल प्रबंधन के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को काम से निकालकर बाहर से लाकर अपने रिश्तेदारों को काम पर रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री निर्माण में रैयतों की जमीन ली गई है. उन्हें फैक्ट्री में नौकरी देना होगा. प्रबंधन के उच्च अधिकारी अपने राज्य व रिश्तेदार को काम पर लगाकर गलत कर रहे हैं. उन्होंने प्रबंधन को आगाह किया कि प्रबंधन अविलंब वार्ता कर समाधान निकाले, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता देख रही है कि हेमंत सरकार के प्रतिनिधि धनबाद सहित अन्य जिलों में कोयला व बालू की चोरी करा रहे हैं. झामुमो अपनी नीतियों पर कायम नहीं है. दलाल नेताओं के साथ मिलकर प्रबंधन ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन भी गुंडा का लठैत बनकर काम कर रहा है. सरकार को जवाब देना होगा. जल, जंगल जमीन के भुलावे में झारखंड के लोगों के साथ छलावा हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के हर गलत काम का विरोध करने पर जेल जाने के लिए भी तैयार हैं. बेंगू ठाकुर ने कहा कि सिंदरी की कंपनियों के निर्माण में रैयतों ने जमीन दी है और उनके वंशज बेरोजगार बैठे हैं. टाइगर फोर्स नेता संजू महतो ने कहा कि हर्ल कंपनी में दस प्रतिशत भी स्थानीय लोग काम पर नहीं हैं. दलालों की बदौलत कंपनी नहीं चलेगी. बंगाल सहित अन्य राज्यों का आधार कार्ड देखकर हर्ल में काम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाद में दिखाऊंगा. टाइगर फोर्स दलालों को बाहर कर स्थानीय लोगों को काम दिलाएगी. अध्यक्षता अवधेश पासवान ने की व संचालन सपन बनर्जी ने किया. मौके पर महामंत्री अवधेश पासवान, संजू महतो, सुनील चौधरी, प्रेम महतो, सपन बनर्जी, सूरज पासवान, उज्जवल मंडल, मिथुन महतो, प्रदीप गोराईं, संजीत महतो, अभिषेक तिवारी, सोनू मल्लिक, सूरज भूईंया, सुशील निषाद, सत्यवान महतो सहित भारी संख्या में टाइगर फोर्स कार्यकर्ता मौजूद थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही