Search

 
 
 

धनबाद : मुआवजा व नौकरी के लिए डीसी के जनता दरबार पहुंचे मृतकों के परिजन

 
Dhanbad : धनबाद जिले के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पास छाताकुल्ही में अंडर पास निर्माण के दौरान जमीन धंसने से मृत चार मजदूरों के परिजनों को रेलवे से अब तक मुआवजा नहीं मिला है. परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन भी मिला था, जो पूरा नहीं हुआ है. नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर परिजन 11 अक्टूबर को धनबाद डीसी संदीप सिंह के जनता दरबार में पहुंचे. परिजनों ने डीसी को पूरा वाकया बताया. परिजनों ने डीसी को बताया कि पिछले 12 जुलाई को छाताकुल्ही में रेलवे की ओर से अंडर पास का निर्माण कार्य शिव सेल कंस्ट्रक्सन कंपनी करा रही थी. काम के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 4 मजदूर पप्पू कुमार महतो, निरंजन महतो, विक्रम महतो व सौरभ धीवर की मौत हो गई थी, जबकि छोटनाथ महतो बुरी तरह घायल हो गया था. हादसे के बाद ठेका कंपनी ने आश्रितों को वर्कमैन कंपनसेशन एक्ट के तहत दस दिनों के अंदर मुआवजा व नौकरी देने का एकरारनामा किया था. परंतु आज तक इसे पूरा नहीं किया गया. पीड़ित परिवारों की फरियाद सुनकर डीसी श्रम अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जनता दरबार में कई अन्य लोग भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. घर आने जाने का रास्ता बंद कर देने, कार्मिक नगर में घर के सामने अवैध तरीके से मांस-मुर्गा की दुकान खोलने, भूमि विवाद, भूमि का म्यूटेशन नहीं होने सहित अन्य मामले उठे. डीसी ने सभी का आवेदन लेकर संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-affiliation-committee-will-decide-12-on-recognition-of-6-colleges/">धनबाद

: 6 कॉलेजों की मान्यता पर एफिलिएशन कमेटी 12 को लेगी निर्णय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही