Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रिया की हत्या के मामले में परिजनों ने तोपचांची थाना के समीप किया प्रदर्शन

Topchanchi  :  प्रिया की हत्या मामले में सोमवार 12 जून को न्याय की मांग करते हुए परिजनों व समाज के लोगों ने संध्या 7:30 बजे तोपचांची थाना के समीप प्रदर्शन किया. परिजनों ने तोपचांची थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि विग 1 जून को दुमदुमी निवासी पति मिथिलेश कुम्हार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रिया कुमारी की हत्या कर दी. लिखित आवेदन में कहा गया है कि मिथिलेश ने प्रिया को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया व विवाह कर लिया. परंतु परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा व अंततः हत्या कर दी. अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद रवानी ने कहा कि न्याय मिलना चाहिए. तोपचांची पुलिस न्याय दिलाने में असमर्थ दिख रही है. पुलिस सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करे. अगर तोपचांची पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो ग्रामीण एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे. प्रिया कुमारी के पिता सनोज रवानी ने बताया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी. मौत 1 जून 2023 को हो हुई. लगभग 13 दिन बाद भी तोपचांची पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दे रही है. मां अंजनी देवी ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर बेटी न्याय देने का काम करे. हालांकि तोपचांची पुलिस लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य जगदीश प्रसाद महतो, संजय रवानी, गीता देवी, शक्ति रवानी, अंजनी देवी, सनोज रवानी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही