Search

धनबाद: रिलायंस जियो फाइबर ने किया कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 5 अप्रैल बुधवार को रिलायंस जियो फाइबर कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया, जिसमें 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. हालांकि प्रारंभिक रूप से 35 का चयन कर लिया गया. रिलायंस जियो फाइबर के अभियंता के पद पर 10, एसोसिएट के पद पर 15 एवं सेल्स मैनेजर के पद पर 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. प्लेसमेंट में रिलायंस जियो फाइबर की तरफ से राजीव रंजन सिन्हा एवं राघव झा मौजूद थे. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ अजीत कुमार वर्णवाल, डॉ अमित प्रसाद, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद  राजेन्द्र प्रताप, डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ कुसुम रानी, डॉ अमित प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, डॉ अवनीश मौर्या, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो स्नेहलता तिर्की, प्रो विनोद एक्का, प्रो त्रिवेणी महतो, डॉ नीना कुमारी, डॉ कुहेली बनर्जी, प्रो अंजू कुमारी, प्रो रागिनी शर्मा, प्रो इक़बाल अंसारी, प्रो राकेश ठाकुर, प्रो स्नेहलता होरो, प्रो पूजा कुमारी ,मो शारिक, प्रदीप महतो, सुजीत मंडल एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp