Search

धनबाद: दिन भर तीखी धूप के बीच राहत भी बरकरार

Dhanbad : धनबाद जिले में मौसम लगातार राहत दे रहा है. अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री के नीचे बना हुआ है. इसी कड़ी में 3 मई को भी ज़िले का अधिकतम तापमान 35, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि आसमान में बादल भी आते-जाते रहे. फिर भी कुछ समय के लिए तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया.

 पूर्वी भाग में गर्जन व वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार चार मई को धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और संताल सहित राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और हल्की वर्षा की संभावना है. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. जिससे तापमान में वृद्धि होनी शुरू होगी. इसके बाद अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इससे तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp