धनबाद: सुबह से शाम तक धूप के बावजूद गर्मी से रही राहत
Dhanbad : बिहार से उड़ीसा तक बने ट्रफ लाइन के हिमालय व पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम से उड़ीसा की ओर शिफ्ट होने की वजह से 27 मई को धनबाद जिले का मौसम शांत रहा. सुबह की शुरुआत धूप से हुई. दोपहर से शाम तक धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर रुका रहा. न्यूनतम तापमान भी पिछले दिन की तरह 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 26 मई को धनबाद जिले के लगभग सभी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक बारिश पंचेत में 49.8 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा पुटकी में 45.6, पंचेत डीवीसी में 40.8, पुटकी डीवीसी में 40, गोविंदपुर डीवीसी में 38.4, पपुनकी में 25, मैथन डीवीसी में 16.2 और मैथन में 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. अब बादल छंटने के कारण धीरे-धीरे अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान दो से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई गई है. 30 और 31 मई को फिर राज्य में कहीं-कहीं दर्जनों वज्रपात की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment