Search

 
 
 

धनबाद : मजहबी और नफरती मानसिकता ने कराया था विभाजन : सांसद

 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर द्वारा 14 अगस्त को अग्रसेन भवन हीरापुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. इसके पूर्व जिला परिषद मैदान से मौन जुलूस की शक्ल में सभी नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. वहां विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन कराया था. परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बंटवारे का दर्द हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है. यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है. कार्यक्रम को पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही, प्रियंका पाल, सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, अजय त्रिवेदी, हरीश जोशी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर पूर्णचंद्र झाम, दीपक चोपड़ा, रेनू कपूर, गंगा शरण शर्मा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, महावीर पासवान, श्रीराम यादव, मुकेश पांडेय, नितिन भट्ट, श्रवण राय, संजय झा, मानस प्रसून, अमलेश सिंह, शशि प्रकाश, रामदेव महतो, पुरुषोत्तम रंजन, मिल्टन पार्थसारथी, कंचन चौरसिया, रीता प्रसाद यादव, चंद्रशेखर मुन्ना, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, विकास मिश्रा, पप्पू सिंह, शेखर सिंह, भरत शर्मा, सुमन सिंह, अभिषेक पांडे, अरुण साव, सुजीत सिंन्हा, विकास सिन्हा, संतोष कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही