Search

 
 
 

धनबाद: निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, फिर तीन दुकानों को खाली कराया

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सड़क किनारे स्थायी रूप से जमे दुकानदारों के खिलाफ दूसरे दिन यानी 10 सितम्बर को भी निगम की कार्रवाई जारी रही. सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने सरायढेला थाना से स्टील गेट मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. टीम को देख कुछ दुकानदार खुद अपना सामान समेटने लगे. कुछ दुकानदारों ने मोहलत भी मांगी. अभियान का नेतृत्व कर रहे सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस के निर्देश पर सड़क किनारे स्थायी रूप से दुकान चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आज खुद तीन दुकानदारों ने अपनी दुकान खाली कर दी है. दर्जनों दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया है. उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से वे दुकान लगा सकते हैं. परंतु सड़क की जमीन पर कब्जा जमाने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-yuva-janata-dal-rejected-the-election-of-rjd-district-president/">धनबाद:

राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव को युवा जनता दल ने नकारा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही