Search

 
 
 

धनबाद : निर्दोषों का नाम केस से हटाए और दोषियों को सजा दिलाए प्रशासन- कुमार महतो

 
सिंदरी विधायक प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता में कहा- जनसमस्याओं के लिए आगे आना जरूरी Sindri : भाजपा सिंदरी के नगर महामंत्री सह सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ने केस का निष्पक्ष अनुसंधान कर निर्दोषों को बाहर करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है.  उन्होंने उक्त बातें कांड्रा स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार 31 जुलाई को प्रेसवार्ता में कहीं.  उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि होने के कारण सिंदरी की जनसमस्याओं के लिए आगे आना जरूरी है. श्री महतो ने कहा कि एक निजी अखबार ने गलत तरीके से मुझे आरोपी साबित कर ठेस पहुंचाई है. केस में नामजद करना शिकायतकर्ता का काम है. प्रशासन निष्पक्ष अनुसंधान कर न्यायालय को रिपोर्ट सौंपेगा. न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अप्रैल 2021 में मधुपुर उपचुनाव के दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हो गए थे और आजतक इलाजरत हैं. उनकी अनुपस्थिति में सिंदरी विधानसभा के निवासियों की समस्याओं को प्रशासन व प्रबंधन के पास ले जाना जरूरी है. सिंदरी की विकराल समस्या से निजात दिलाने में कुंठित मानसिकता से मुझे विचलित नहीं किया जा सकता. मौके पर मौजूद भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन के पास लगभग ग्यारह माह पहले हुई घटनाओं के 60 से 70 वीडियो फुटेज उपलब्ध है. उन वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को खंगाला जा सकता है. उसमें दिख रहे दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोषों को बाहर रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह के केस में जांच जल्द पूरा नहीं करती है. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-mahua-liquor-is-being-sold-openly-on-the-road-in-gomo/">

धनबाद: गोमो में सडक पर  खुले आम बिक रही है महुआ दारू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही