Search

 
 
 

धनबादः बरमसिया पुल की मरम्मत बुधवार से, 20 दिसंबर तक इस रूट से वाहनों का आवागमन बंद

मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. यह रोक 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का रूट मैप जारी किया है.
 

Dhanbad :  धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर शहर के बरमसिया पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार 5 नवंबर से प्रारंभ होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस दौरान गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर की सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा. मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. यह रोक 5 नवंबर से 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का रूट मैप जारी किया है.


ये हैं वैकल्पिक मार्ग

 
भारी मालवाहक वाहन एफसीआई गोदाम, भुदा, बलियापुर मार्ग होकर चलेंगे. वहीं, छोटे वाहन बरमसिया, भुदा, मनईटांड़ से हीरापुर की ओर जाएंगे. मनईटांड़, हावड़ा मोटर, धनसार चौक, जेपी चौक, बिरसा चौक, श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, हीरापुर जाएंगे. जबकि  हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटे वाहन रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, बिरसा चौक, जेपी चौक, धनसार मोड़, हावड़ा मोटर होते हुए बरमसिया जाएंगे. जिला प्रशासन ने आम लोगों व वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर ही अपने वाहन चलाएं. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल से पुनः आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही