Search

 
 
 

धनबाद: गलफरबाड़ी बस स्टैंड के समीप जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) गलफरबाड़ी बस स्टैंड के समीप नाले का पानी जीटी रोड पर बहने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. आये दिन दुर्घटना हो रही है. कई दोपहिया वाहन सवार इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं. अब एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय पासवान की पहल पर गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उराव ने समस्या दूर करने की ठान ली है. उरांव ने ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी एजेंट पीके सिंह को पत्र लिख कर समस्या दूर करने की मांग की थी. एजेंट श्री सिंह ने गुरुवार 7 जुलाई को बस स्टैंड के समीप नाले की साफ सफाई शुरू करा दी है. कई दिनों तक सफाई का काम चलेगा. इधर सड़क की मरम्मत को देखकर स्थानीय लोगों के अलावा उधर से गुजरने वालों ने राहत की सांस ली है. इस कार्य के लिए मुखिया की भी प्रशंसा की. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही