Search

 
 
 

धनबाद : मैथन एसबी स्कूल के किचन शेड की मरम्मत हुई पूरी

 

शुद्ध मध्याह्न भोजन की हुई गारंटी, बीडीओ ने दिया लगातार न्यूज पोर्टल को धन्यवाद

Maithan : वरीय बुनियादी विद्यालय मैथन के नामांकित 548 बच्चों को अब शुद्ध व पौष्टिक मध्याह्न भोजन मिलेगा. "लगातार" पोर्टल पर 23 अगस्त बुधवार को "टूटे किचन शेड में बनता है मध्याह्न भोजन" की खबर को धनबाद के डीसी वरूण रंजन ने काफी गंभीरता से लिया था. डीसी ने एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार को अविलंब किचेन शेड मरम्मत करने को कहा था. डीसी के आदेश पर बीडीओ ने तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य शुरू कराया. 26 अगस्त शनिवार को किचेन शेड बनकर तैयार हो गया है. बीडीओ श्री कर्मकार ने धन्यवाद देते हुए कहा कि लगातार न्यूज पोर्टल के कारण ही यह समस्या संज्ञान में आई और उसका तत्काल प्रभाव से निदान किया गया. उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए जिला प्रशासन इस मामले में गंभीर रहता है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किचेन घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बता दें कि वरीय बुनियादी विद्यालय मैथन में पिछले दो महीने से टूटे किचेन शेड में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही