Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वेतन समझौता को लेकर पांच ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि 25 को जाएंगे दिल्ली

Advertisement
Advertisement

कोल इंडिया  चेयरमैन व चीफ लेबर कमिश्नर से होगी वार्ता, हड़ताल टालने की बनेगी रणनीति

Dhanbad : 11 वें वेतन समझौता को लेकर पांच सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि 25 सितंबर को दिल्ली रवाना होंगे. इंटक सूत्रों के अनुसार यूनियन के प्रतिनिधि 26 को विश्राम करेंगे. दूसरे दिन 27 को कोल इंडिया के चेयरमैन व चीफ लेबर कमिश्नर के साथ वार्ता करेंगे. बैठक में तीन दिवसीय हड़ताल टालने व वेतन समझौता का लाभ देने पर रणनीति बनने की संभावना है. चेयरमैन चाहते हैं कि किसी भी हाल में कोल श्रमिक हड़ताल न करें, वरना कोल इंडिया को अरबों का नुकसान हो जाएगा. हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा के नेता 25 सितंबर को बैठक करेंगे. 23 सितंबर को भी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि व सदस्यों ने विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों में प्रदर्शन किया. 27 सितंबर को दिल्ली में बैठक के लिए कोल इंडिया की ओर से बीएमएस के के लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस के नाथुलाल पांडेय, इंटक के जयमंगल सिंह (अनूप सिंह), एटक के रमेंद्र कुमार व सीटू के डीडी रामानंदन को बुलाया गया है. विदित हो कि कुछ कोयला अधिकारियों की याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने 11वें वेतन समझौता में डीपीई गाइडलाइन उल्लंघन के मामले में वेतन समझौता को खारिज करने का आदेश दिया है. अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही