Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :पूरे कोयलांचल में गणतंत्र दिवस की धूम, शान से लहराया तिरंगा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूरे कोयलांचल में 74 वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी गुरुवार को शान से तिरंगा लहराया गया. सरकारी, गैर सरकारी, स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थानों में झडोत्तोलन किया गया. मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड ) में आयोजित किया गया, जहां डीसी संदीप सिंह ने तिरंगा फहराने के बाद झड़े को सलामी दी व खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया. अलग अलग 9 प्लाटून ने मार्च पास्ट के जरियो तिरंगे को सलामी दी. अलग अलग विभागों की कुल 15 झांकियों ने प्रदर्शन किया.

   शहर को शीघ्र मिलेगी ट्रैफिक समस्या से निजात

समारोह को संबोधित करते हुए डीसी संदीप सिंह ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने जिले के चौमुखी विकास में जिला प्रशासन की उपलब्धियां गिनाई. भविष्य की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि शहर को ट्राफिक समस्या से इस साल निजात मिल जाएगी. गया पुल के पास रेल अंडर पास का टेंडर निकाला गया है. डीएमएफटी से इस पर 23.84 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.  जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा. श्रमिक चौक से बरवाअड्डा, पाथरडीह सिंदरी पथ की राइडिंग क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा. निरसा उत्तरी व दक्षिणी बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए डीएमएफटी से स्वीकृति प्रदान की गई है. जिले में 28 अमृत सरोवर का निर्माण, रेजली बांध का जीर्णोद्वार, होगा व पाण्डरपाला में फुट ओवर ब्रिज बनेगा. पिछले साल 71253 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया है. 38752 किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ दिया गया है.

  चल रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि सहित कई योजनाएं

[caption id="attachment_537640" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/pared-dc-ssp-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> परेड का निरीक्षण करते डीसी और एसएसपी[/caption] आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार में प्राप्त आवेदनों में से 1,90,329 का निष्पादन किया गया है. 24,594 लाभुकों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया गया है. सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत अबतक 92,921 लाभुकों को पेंशन दी जा रही है. 4,12,260 पीएच कार्ड एवं 32,833 अन्त्योदय राशन कार्ड बनाया गया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनु. जाति / अनु. जनजाति / पिछड़ी जाति के लिए चिकित्सा अनुदान के रूप में 9.15 लाख रुपये 93 लाभुकों के बैंक खाते में डाले गए हैं

   समारोह में ये थे मौजूद

समारोह में एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी  विकास पालीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, एडीएम सप्लाई योगेन्द्र प्रसाद, डीटीओ राजेश कुमार सिंह, ट्राफिक डीएसपी राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय - 1 अमर कुमार पांडेय, निदेशक एनईपी  इंदु रानी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे.

   सीआरपीएफ को मिला प्रथम पुरस्कार

74 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, जिला महिला सशस्त्र बल, जिला पुरुष सशस्त्र बल, आरपीएसएफ, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एवं गाइड ने परेड में हिस्सा लिया. परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, एनसीसी को द्वितीय तथा जिला महिला सशस्त्र बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

        समाज कल्याण विभाग की झांकी फर्स्ट

[caption id="attachment_537643" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/jhanki-samaj-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> जिला समाज कल्याण विभाग की झांकी[/caption] मुख्य समारोह में डीआरडीए धनबाद, टाटा स्टील जामाडोबा, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशामक विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, गव्य विकास, स्वच्छ भारत मिशन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी व अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई. जिला समाज कल्याण विभाग को प्रथम, गव्य विकास को द्वितीय तथा जिला जनसंपर्क विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

  इन स्थानों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

डीसी ने समाहरणालय में वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने  कार्यालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, मिश्रित भवन, डीटीओ ऑफिस, रेड क्रॉस सोसाइटी, पुलिस लाइन, गांधी सेवा सदन, बीसीसीएल मुख्यालय, टाटा कोलियरी आदि स्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया. इसके अलावा झरिया, सिंदरी, कतरास, बाघमारा, राजगंज, तोपचांची, टुंडी, बलियापुर, बरवड्डा, गोविंदपुर, निरसा, मैथन, ग्यारकुंड, कलियासोल आदि स्थानों पर शान से तिरंगा लहराया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही