Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  गणतंत्र दिवस वॉलीबॉल विजेता ट्रॉफी यूथ एकादश के नाम

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गणतंत्र दिवस पर धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ एवं वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी को वॉलीबॉल स्टेडियम वॉलीबॉल कोर्ट में नॉक आउट वॉलीबॉल टर्नामेंट में जिले के 4 सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल टीम को आमंत्रित किया गया था. उद्घाटन मुकाबले में यूथ एकादश ने वेटरन एकादश को 25-20, 25-23, 26-24 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई. दूसरे मुकाबले में  सीनियर एकादश जूनियर एकादश को 24-26, 25-21, 25-23, 25-23 से पराजित कर फाइनल में पहुंची. फाइनल मुकाबले में  यूथ एकादश ने सीनियर एकादश को  कड़े संघर्ष में 26-28, 26-24, 25-23,  25-22 से पराजित कर गणतंत्र दिवस विजेता वॉलीबॉल ट्रॉफी अपने नाम किया. इसके पूर्व वॉलीबॉल स्टेडियम के पोडियम में 74 वें गणतंत्र दिवस पर वॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं सेंटर के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने सभी खिलाड़ियों के बीच ध्वजारोहण किया. फाइनल मुकाबला समापन के बाद विजेता एवं उप विजेता को  महासचिव ट्रॉफी प्रदान की. खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार व निर्णायक मंडली के जितेन कुमार व प्रभात रंजन मोमेंटो देकर सम्मानित किया. गणतंत्र दिवस वपुरस्कार वितरण समारोह में कुमारी प्रीति, प्रिया सिंह,  अर्चना कुमारी, अनुपम प्रिया, निशि  कुमारी, दिया, सपना, पूजा, करिश्मा, अंजलि, प्रीति, कन्हैया, नीरज, नीतीश, जीत, त्रिदीप, बैनर्जी, आशीष, आदित्य शिवम, गौरव, मौसम, राहुल, नंदन सहित अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही