Gomoh: गोमो (Gomoh) नगरी गोमो में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया. सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई . हरिहरपुर में थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो के ने झंडोत्तोलन किया. जवानों ने परेड किया. मौके पर जीआरपी थाना गोमो के इंस्पेक्टर सुबोध लकडा, आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर सहित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. कांग्रेस के नेता शाहिद उस्मानी, झामुमो केन्द्रीय कमिटी सदस्य अलाउदीन अंसारी, समाज सेवी रउफ अंसारी, ग्यास हुसैन, गोमो दक्षिण के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह आदि गणमान्य लोग भी मौजूद थे. जीआरपी थाना गोमो में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार लकडा, आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर विजय शंकर ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. द चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार ने चेम्बर सदस्यों के साथ झंडोत्तोलन किया. जीतपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में मुखिया जाबिर अंसारी, बिशुनपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया अहमद अली, गोमो उत्तर के पंचायत सचिवालय में मुखिया मुन्ना सिंह ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी. [wpse_comments_template]
धनबाद: रेल नगरी गोमो में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Last Updated: Jan 27, 2023 12:00 AM (IST)