Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) लगातार 4 दिनों से पानी की किल्लत व बिजली कटौती झेल रहे झरियावासियों ने 19 जुलाई को देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. पुतला दहन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की. नेतृत्व कर रहे विष्णु त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले चार दिनों से झरिया की जनता को एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि झरिया में लगातार बिजली और पानी की समस्या से लोग त्रस्त हैं. बावजूद माडा के अधिकारी और झरिया के जन प्रतिनिधि कान में तेल डालकर सोये हुए हैं. अब झरियावासियो के सब्र का बांध टूट गया है. पुतला दहन के माध्यम से झरिया की जनता जल्द से जल्द पानी और बिजली की समस्या के निदान की मांग करती है. [wpse_comments_template]
धनबाद : झरिया वासियों ने पानी-बिजली के लिए सरकार का पुतला फूंका
Last Updated: Jul 19, 2022 12:00 AM (IST)