Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विश्वकर्मा लोहार समिति के होली मिलन में समाज के उत्थान का संकल्प

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के मेमको मोड़ में स्थित वीएलएस कॉन्फ्रेंस हॉल में 26 फरवरी को धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के महासचिव प्रभात शर्मा ने विश्वकर्मा भगवान को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने विश्वकर्मा लोहार समिति के सदस्यों को प्रत्येक माह किसी रविवार को आम बैठक करने व समाज के उत्थान के लिए चर्चा करने की सलाह दी. समाज के युवाओं को जिला स्तर पर सेमिनार करने को भी कहा. उन्होंने समाज के विकास के लिए आर्थिक और मानसिक सहयोग देने का वचन दिया. समिति के सचिव विजय शर्मा ने कहा कि समाज के हित में 4 साल से समिति का कार्यक्रम चलता रहा है. इसी क्रम में आज सभी लोहार बंधुओं को होली मिलन समारोह के जरिये एक सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है. समाजसेवी अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि अब समाज एकजुट हो चुका है,और अब बारी है राजनीति में अपनी पकड़ बनाने की. जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है. प्रमाण है कि मुखिया का चुनाव में लोहार समाज से चार मुखिया निर्वाचित होकर आये हैं. संमारोह में सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये. अंत में समिति के जिलाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा कहा कि इसी तरह समाज से समर्थन मिलता रहा तो झारखंड के 24 जिलों में समाज को एकत्रित कर एक महा अधिवेशन किया जाएगा. समारोह में रमेश विश्वकर्मा, शिवेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अमर शर्मा, अजय विश्वकर्मा, प्रकाश, दीपक, विक्की, दीपक विश्वकर्मा, विनायक, सूरज विश्वकर्मा, बमबम, प्रदीप विश्वकर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही