Katras : धनबाद (Dhanbad) जिले के कतरास में 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. प्रियदर्शिनी पथ स्थित पार्टी कार्यालय (ओपी लाल सदन) में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ. कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्ववीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को जीवन में उतराने का संकल्प लिया. अशोक प्रकाश लाल ने कहा कि देश में कंप्यूटर का प्रयोग तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है. उन्होंने देश में पंचायती राज व्यवस्था लाई और युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का हक दिलाया. आज के परिवेश में राजीव गांधी के विचारों को अमल में लाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक और राकोमयू के सदस्यों ने भाग लिया. मौके पर रामचंद्र पासवान, पुसवा धोबी, रामबचन पासवान, सौकत खान, मो. प्रिंस, पिंटू यादव, असगर अली, दिनेश जेठवा, नईम अंसारी, वीरेंद्र पासवान, प्रिंस गुप्ता, आकाश प्रमाणिक, राहुल रजक, सिंकू खान, शाहिल अली, मो. धन्नू,जैनूल आबेदीन, योगेंद्र रजक, विनोद प्रसाद, पवन यादव, डीसी यादव, दीपू यादव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tempo-overturned-to-save-bike-in-nirsa-3-including-girl-child-injured/">धनबाद
: निरसा में बाइक को बचाने में टेंपो पलटा, बच्ची समेत 3 घायल [wpse_comments_template]
धनबाद : राजीव गांधी के विचारों को जीवन में उतराने का संकल्प

Leave a Comment