Search

 
 
 

धनबाद : प्रकृति से जितना लें उतना ही देने का संकल्प लें- संजय कुमार

 
Dhanbad : लायंस क्लब, कतरासगढ़ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम योगदान दे रहा है. क्लब की ओर से 28 जुलाई को पाठशाला विद्यालय, मतारी के प्रांगण में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए. अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि हमे प्रकृति की रक्षा के साथ ही यह संकल्प लेना होगा कि जितना प्रकृति से लेंगे उतना देंगे भी. ऐसे प्रयासों से ही हम प्रकृति को सामर्थ्य और सुंदर बना सकते हैं. इस आयोजन में उपाध्यक्ष राजेश स्वर्णकार, लीडर चेयरपर्सन किस्मत कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत कुमार शर्मा मौजूद थे. पौधरोपण में पाठशाला के शिक्षकों और बच्चों ने भी अहम भूमिक निभाई. सभी ने पौधों की रक्षा का वादा किया. आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के जिलापाल विवेक चौधरी ने पूरी टीम को बधाई दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-controversy-between-gm-and-former-deputy-mayor-of-bccl-ej-area-ends-production-begins/">धनबाद

: बीसीसीएल ईजे एरिया के जीएम व पूर्व डिप्टी मेयर का विवाद खत्म, उत्पादन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही