Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : युवा भावना का सम्‍मान कर अग्निपथ योजना वापस ले सरकार- सुबल

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को जन विरोधी बताया है. वे 20 जून को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">(Dhanbad)

जिले के गोविंदपुर देवली स्थित अपने आवासीय कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. कहा कि इस नीति के कारण पूरे देश के युवाओं में उबाल है. भर्ती की इस अल्‍प अवधि योजना से उनमें हताशा है. युवाओं के विरोध-प्रदर्शन, तोड़फोड़, बंदी से देश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है. मोदी के शासन में देश में नौकरि‍यां बंद हैं. बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. उपर से सरकार ने अग्नि‍पद योजना लाकर सेना में भर्ती की उनकी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया है, जिससे युवा आंदोलि‍त हैं. ग्रामीण नौजवान असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. अपना भविष्य अंधकार में देखकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे संभालना जरूरी है. उन्होंने सरकार से युवाओं की भावना का सम्‍मान करते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-nirmala-became-the-head-of-govindpur-block-and-the-deputy-chief-line/">

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड की प्रमुख बनी निर्मला, और उप प्रमुख रेखा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही