Search

 
 
 

धनबाद : सीएपीएफ के ठहराव स्थल पर बुनियादी सुविधा करें बहाल : डीसी

 
Dhanbad : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के लिए चिह्नित ठहराव स्थलों व सभी मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस क्रम में शौचालय, बाथरूम, पेयजल, निर्बाध पानी की सप्लाई, बिजली कनेक्शन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली. डीसी ने कहा कि भवन में सीएपीएफ के लिए उचित संख्या में शौचालय व स्नानागार का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने शौचालय निर्माण के प्रगति की भी जानकारी ली और जल्द काम को पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी माधवी मिश्रा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, डीएसपी (मुख्यालय 1) एस कांती, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग प्रदीप कुमार शुक्ला, सीआरपीएफ के कमांडेंट एसडी त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार के अलावा बीसीसीएल के प्रतिनिधि, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही