Search

 
 
 

धनबाद : अपने क्षेत्र के बूथों पर बुनियादी सुविधाएं बहाल करें- डीसी

 

संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिया निर्देश

Dhanbad : धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में वोटर अवेयरनेस फोरम, एएमएफ व यूनिक बूथ से संबंधित बैठक की. बैठक में बीसीसीएल के सभी महाप्रबंधक, टाटा स्टील, ईसीएल, डीवीसी मैथन, पंचेत, एमपीएल, हर्ल के परियोजना प्रमुख सहित सभी एसडीपीओ शामिल थे. डीसी ने सभी कंपनियों के महाप्रबंधक व परियोजना प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर पानी, शौचालय, बिजली, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को कहा. साथ ही वोटर अवेयरनेस फोरम से संबंधित रिपोर्ट 27 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि यदि किसी भी संस्थान के कर्मी, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनका यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो 26 अप्रैल तक नोडल पदाधिकारी उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं. कर्मी के परिवार में यदि किसी का भी नाम मतदाता सूची में छूट गया है, तो उनका भी नाम जुड़वाना सुनिश्चित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं. बैठक में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेश रंजन आदि उपस्थित रहे.

क्षेत्र के 10 बूथों को चिह्नित कर सुसज्जित करें

डीसी ने संस्थान प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्र में यूनिक बूथ बनाने का निर्देश दिया. कहा कि कम से कम 10 बूथों को चिह्नित करें और  क्षेत्र के अनुरूप जो भी चीजें यूनिक हैं, उन चीजों से जोड़ते हुए बूथ को सुसज्जित करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-returned-cca-file-asked-for-update-of-criminals/">धनबाद

: डीसी ने लौटाई सीसीए की फाइल, मांगा अपराधियों का अपडेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही