Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पुनः स्थापित करें: दीप नारायण सिंह

 Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) यूथ फोर्स के 14 वें स्थापना दिवस पर रविवार 12 फरवरी को तोपचांची सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर धरना दिया गया. धरना के पहले नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर जद यू नेता दीप नारायण सिंह ने कहा कि एनएचएआई ने एन.एच-2 सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान तोपचांची सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा को हटा दिया. कहा गया था कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर एनएचएआई पुनः प्रतिमा को स्थापित कर देगा. परंतु कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता के बावजूद प्रतिमा स्थापित करने के लिए कोई पहल नहीं की गई. एनएचएआई के इस रवैये से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसीलिए यूथ फोर्स के कार्यकर्ताओं ने आज धरना दिया है. धरना के जरिये एनएचएआई को चेतावनी दी गई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अपमान करना बंद करें और जल्द मांगों को पूरा करें, अन्यथा यूथ फोर्स एनएचएआई के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा. प्रतिनिधिमंडल ने तोपचांची थाना प्रभारी को एनएचएआई के नाम 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में तोपचांची सुभाष चौक पर प्रतिमा स्थापित करने, एन एच -2 पर मानटांड मोंड में फुटओवर ब्रिज निर्माण एवं तोपचांची पावापुर (कोलकाता रोड) में संजय प्रसाद के घर से विनय सिंह के घर तक लोहा का गार्ड वाल लगाने की मांग की गई. इस अवसर पर जितेंद्र पांडेय,  जितेंद्र सिह, जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह,  सूरज कुमार सिंह, धनलाल दुबे,  जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु देवी, सुजीत कुमार ठाकुर, फूलचंद दास, गोपाल गोप,  कमलेश मंडल, सुखदेव दास, नुनू मनी सिंह, प्रकाश चंद्र मंडल, अरुण कुमार सिंह, गौतम धिवर, राहुल महतो, बैजनाथ ठाकुर, विनय सिंह, अकरम अंसारी, इम्तियाज खान, मुजाहिद अंसारी, विजय केवट, अशोक दास, प्रिंस कुमार, भागीरथ सिंह, चंदन कुमार,गौतम पांडेय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही