Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में पहली पीएचडी परीक्षा का रिजल्ट निकला,  425 पास

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विवि में पहली बार पीएचडी प्रवेश की लिखित परीक्षा का रिजल्ट शनिवार 2 जुलाई को जारी कर दिया है. परीक्षा में 20 विभागों के लिए पहले राउंड में 425 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. अब सेकंड राउंड में अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र का सत्यापन और साक्षात्कार होना है.  लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम व फाइनल रिजल्ट के आधार पर विद्यार्थियों का पीएचडी के लिए एनरोल किया जाएगा.

  425 में से चुने जाएंगे 223

बता दें कि इस बार विवि के विभिन्न विभागों की रिक्तियों के अनुसार अलग-अलग विषय में कुल 223 सीटों पर पीएचडी के लिए विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाना है. ऐसी स्थिति में लिखित परीक्षा में सफल 425 विद्यार्थियों में से मात्र 230 विद्यार्थियों का ही अंतिम रूप से पीएचडी में एनरोलमेंट कराया जाएगा.

  इंग्लिश में सबसे अधिक 77 विद्यार्थी सफ़ल

पीएचडी के लिए जारी रिजल्ट में सबसे अधिक इंग्लिश के विद्यार्थियों का चयन हुआ है. इंग्लिश के लिए 77 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है, जबकि आर्ट्स एंड कल्चर में 1, बांग्ला में 5, बॉटनी में 10, केमेस्ट्री में 14, कॉमर्स में 16, इकोनॉमिक्स में 17, भूगोल में 9, हिन्दी में 32, हिस्ट्री में 15, होम साइंस में 9, मैनेजमेंट स्टडीज में 2, मैथ में 16, फिलॉस्फी में 23, फिजिक्स में 8, पॉलिटिकल साइंस में 58, साइकोलॉजी में 26, संस्कृत में 32, सोशियोलॉजी 9, उर्दू में 16 और जुलॉजी में 30 विद्यार्थी सफल रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-movement-against-electricity-problem-got-the-support-of-mla-and-mp/">धनबाद:

बिजली समस्या के खिलाफ आंदोलन को मिला विधायक व सांसद का समर्थन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही