Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जल्द जारी होगा एलएलबी, नर्सिंग व पीएचडी कोर्स वर्क का रिजल्ट

Advertisement
Advertisement

परीक्षा बोर्ड की बैठक में बनी सहमति, जारी होगा 2021 तक के सत्रों का सभी प्रमाण पत्र

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो (डॉ) शुकदेव भोई ने की. परीक्षा बोर्ड की बैठक में एलएलबी सेमेस्टर 6, बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर एक व तीन, पीएचडी कोर्स वर्क एग्जामिनेशन -3 का रिजल्ट जारी करने पर सहमति बनी. साथ ही पिछली बैठकों के निर्णयों पर चर्चा कर उस पर मुहर लगाई गई, जबकि एलएलबी सत्र 2017-20 के प्रमाण पत्र व 2021 तक पूरे सत्रों का सिक्योर्ड डिग्री प्रमाण पत्र जारी करने पर भी सहमति बनी. बोर्ड की बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल, डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार, सभी डीन, परीक्षा क्षेत्र के ओएसडी-1 डॉ केएम सिंह, ओएसडी टू डॉ मनोज कुमार तिवारी आदि मौजूद थे. यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआईओ डॉ अजय कुमार ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही