Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : यूजी और पीजी सेमेस्टर-3 का रिजल्ट जारी

यूजी में 67.39 जबकि पीजी में 72.38 प्रतिशत विद्यार्थी पास Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने 17 जून शनिवार को यूजी सेमेस्टर-3 सत्र 2021-24 का रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें यूजी के 67.39% विद्यार्थी पास हुए हैं. कॉमर्स का रिजल्ट अच्छा रहा. कॉमर्स में 85 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. जबकि आट् र्स में 63.29 प्रतिशत और साइंस में 64.36 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. वहीं पीजी सेमेस्टर-3 सत्र 2021-23 में 72.38 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि एक दिन पूर्व हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में यूजी और पीजी के साथ एलएलबी एवं बीए-एलएलबी के अलग-अलग सेमेस्टर का रिजल्ट जारी करने का अनुमोदन हुआ है. बाकी रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.

अब एक जुलाई से होगी स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा

बीबीएमकेयू के परीक्षा विभाग ने 26 जून से प्रस्तावित स्नातक सेमेस्टर-टू, सत्र 2022-26 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. अब यह परीक्षा एक जुलाई से शुरू होगी. बता दें कि यह निर्णय 16 जून को हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में लिया गया. 17 जून को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-power-crisis-is-increasing-overloading-reached-in-danger-zone/">धनबाद:

बढ़ता ही जा रहा है बिजली संकट, डेंजर जोन में पहुंची ओवरलोडिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही