Maithon : डीवीसी के रिटायर्ड मुख्य अभियंता और जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता अशोक कुमार जैन को सिविल सोसायटी के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया. एपीजे एडुकेशन और इंडियन सोशल रिसपांससबिलिटी नेटवर्क की ओर से आयोजित सी-20 समाजशाला कार्यक्रम में उन्हें सी-20 के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि सी-20 जी-20 के अधीन काम करने वाली एक संस्था है, जो सिविल सोसायटी के संगठनों को अपनी समस्यायों एवं उपलब्धियों को साझा करने का मंच प्रदान करती है. अशोक कुमार जैन आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में अब तक विभिन्न विभागों व संस्थाओं में हो रही अनियमितताओं के संबंध में दो हजार से अधिक आरटीआई आवेदन कर चुके हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : डीवीसी के रिटायर्ड मुख्य अभियंता दिल्ली में हुए सम्मानित
Last Updated: Apr 11, 2023 12:00 AM (IST)