Search

 
 
 

धनबाद : झमाडा़ के रिटायर्ड कर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग पर किया प्रदर्शन

 
Dhanbad : झमाडा़ के सेवानिवृत्त करीब 800 कर्मचारियों ने बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-aishwarya-rais-photo-on-the-admit-card-defaming-the-university-dr-barnwal/">(Dhanbad)

स्थित झमाडा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. एमडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. कहा कि प्रबंधन रिटायरमेंट का पैसा देने में बेवजह देरी कर रहा है. फंड की कमी बताकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मियों ने कहा कि प्रबंधन ने प्रत्येक माह 50 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया था. पिछले पांच माह से वह भी बंद है. उनके पास पेंशन योजना भी नहीं, है जिससे किसी तरह जीवन यापन कर सकें. यदि झमाडा़ प्रबंधन जल्द भुगतान नहीं करता है, तो पूर्व कर्मी आंदोलन करने को बाध्य होगें. प्रदर्शन के दौरान ही सेवानृवित्त कर्मचारियों ने झमाडा के एमडी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की. इधर, प्रभारी एमडी सत्येंद्र कुमार ने पूर्व कर्मियों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया. कहा कि दिवाली से पहले  बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aishwarya-rais-photo-on-the-admit-card-defaming-the-university-dr-barnwal/">धनबाद

: विवि को बदनाम करने लगाई एडमिट कार्ड पर ऐश्वर्या राय की फोटो- डॉ. बर्णवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही