Search

 
 
 

धनबाद: आश्रितों का मनोबल बढ़ाने धरनास्थल पहुंचे झमाडा के रिटायर्ड अधिकारी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पिछले 5 महीने से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे झमाडा आश्रितों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज 22 जुलाई शुक्रवार को धनबाद कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व झमाडा से रिटायर अधिकारी रविभूषण श्रीवास्तव धरनास्थल पहुंचे. उन्होंने आश्रितों के बीच केक काट कर उनकी हौसला आफजाई की. इस मौके पर उनके साथ कई अन्य सहयोगी भी थे.

   खुद को समाज से अलग न समझें धरनार्थी

धरना स्थल पर रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इन तमाम आश्रितों का दुख दर्द वह समझ पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह खुद झमाडा के रिटायर्ड कर्मी हैं. झमाडा कार्यालय में लॉ ऑफिसर पद पर कार्यरत रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह रिटायर्ड अधिकारी और अधिवक्ता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. इसी नाते वह धरना स्थल पर इनका मनोबल बढ़ाने आए हैं. उन्होंने कहा कि आश्रित अपने आपको समाज से अलग-थलग ना समझें. पूरा समाज उनके साथ है. धनबाद के तमाम अधिवक्ता उनके साथ हैं. उन्होंने आश्रितों को अपना समर्थन दिया है.

 अब नये जोश से लड़ेंगे लड़ाई : मेहराबुल अंसारी

उन्होंने कहा है कि जब भी किसी तरीके की कानूनी सलाह की जरूरत पड़े तो वह हमेशा मदद को तैयार हैं. कहा संघर्ष करने वाले की कभी हार नहीं होती है. जिस तरीके से विगत 5 महीनों से प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, सफलता जरूर हासिल होगी. झमाडा आश्रितों की अध्यक्षता कर रहे मेहराबुल अंसारी ने काफी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर उनके आने से साथियों में नई ऊर्जा देखने को मिली है. फिर से हम तरोताजा हो गए हैं और अब फिर नये जोश से इस लड़ाई को लड़ेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-visor-of-the-quarter-collapsed-in-putki-bccl-workers-wife-and-child-injured/">धनबाद:

पुटकी में क्वार्टर का छज्जा गिरा, बीसीसीएल कर्मी की पत्नी और बच्ची घायल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही