Search

 
 
 

धनबाद:डीसी के प्रस्ताव पर छंटनीग्रस्त कर्मियों की होगी पुनर्बहाली

 
Dhanbad :  धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह की सिफारिश पर एसएनएमएमसीएच के छटनीग्रस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को फिर से बहाल करने पर स्वास्थ्य विभाग तैयार हो गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डीसी संदीप सिंह से अस्पताल में 101 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति से पड़नेवाले वित्तीय बोझ का आकलन करने को कहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर डीसी की योजना पर सहमति बन जाएगी  तो शुक्रवार 26 मई तक संकट दूर हो जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर एसएनएमएमसीएच अस्पताल प्रबंधन ने विगत 20 मई को आउटसोर्सिंग कंपनी के 424 में से 101 कर्मचारियों को पद से हटा दिया है. इस आदेश के खिलाफ अस्पताल के सभी 424 आउटसोर्सिंग कर्मचारी विगत 19 मई से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के बाद 577 बेड वाले अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि डीसी संदीप कुमार ने स्वयं एसएनएमएमसीएच अधिकारियों के साथ छंटनी ग्रस्त 101 कर्मचारियों के प्रत्येक पद की उपयोगिता की समीक्षा के साथ परिस्थितियों का आकलन किया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए उन्हें फिर से तैनात करने की सिफारिश की. छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों में 60 वार्ड बॉय, 20 लैब अटेंडेंट, 10 में प्रत्येक रिकॉर्ड और स्टोर कीपर / कुक अटेंडेंट हैं. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल में किसी अन्य पदनाम देकर फिर से नियुक्त किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही