Search

 
 
 

धनबाद : म्यूटेशन के लिए बीस हज़ार मांग रहे हैं राजस्व कर्मचारी: उप प्रमुख

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की  बैठक में मंगलवार 20 सितंबर को भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश इक्का ने की. उन्होंने  योजनाओं के संबंध में पंचायत समिति सदस्यों को अवगत कराया. कहा   कि फसल राहत कोष के  लगभग 17 हज़ार  आवेदन किसानों से प्राप्त हुए हैं. उसका मूल्यांकन किया जा रहा है.  वास्तविक किसानों को लाभ मिलेगा. उन्होंने मनरेगा योजना के काम की  धीमी रफ्तार पर चिंता प्रकट की.

  प्रखंड कार्यालय के काम से समिति के सदस्य खिन्न

प्रखंड कार्यालय के क्रियाकलाप से समिति के सद्स्य काफ़ी खिन्न दिखे. बैठक में उपप्रमुख हेमलाल महतो ने जोरदार तरीके से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. उनहोंने कहा  कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. भूमि म्यूटेशन पर अब  20 हज़ार  से ₹50 हज़ार  तक रिश्वत ली जा रही है. हरिहरपुर ग्राम पंचायत समिति के सदस्य मोहम्मद नौशाद अंसारी ने   राजस्व कर्मचारी विद्यापति पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि  ऑनलाइन लगान रसीद ऑप्शन देने के एवज में ₹6000 लिया है.  6 महीना बाद भी कार्य का निष्पादन नहीं किया गया है. हल्का 2  में  अनेक भूमि रैयतों से लाखों रुपये की उगाही की गई है और अब हल्का 03 में बदल दिया गया है. आवेदन कर्ता प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है. भईया चितरो ग्राम पंचायत समिति सद्स्य ईमामुल  हक ने कहा कि मनरेगा योजना में फर्जी मजदूर के नाम मास्टर रोल में दर्ज किये जाते हैं.

  भ्रष्टाचार पर जवाब देने से बचते  रहे बीडीओ

समिति सदस्यों द्वारा उठाये गये भ्रष्टाचार के मुद्दे पर   बैठक की अध्यक्षता कर रहे बी  डी  ओ  कुछ भी जवाब देने से बचते  रहे. कुछ लोग मुद्दे को टालने के प्रयास में रहे. बिशुनपुर के मुखिया अहमद अली ने कहा कि प्रखंड कार्यालय  दलालों  का कार्यालय बन गया है. बैठक में प्रमुख आनन्द  महतो,  पंचायत समिति सदस्यों में राम चंद्र ठाकुर, सोहन महतो, निरंजन मंडल, मो  नौशाद अंसारी,  इमामुल हक, नमिता देवी, मुखिया जाबिर अंसारी, अहमद अली  सहित  बिभागीय पदाधिकारी व  28 ग्राम   पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/dhanbad-no-relief-to-mla-dhullu-mahto-in-extortion-case-court-sought-case-diary/">

धनबाद : रंगदारी मामले में विधायक ढुल्लू महतो को राहत नहीं, कोर्ट ने मांगी केस डायरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही