Search

 
 
 

धनबाद: पीडीएस दुकानों का चावल प्लास्टिक नहीं, पौष्टिक एफआरटी है: एडीएम

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले की जन वितरण प्रणाली ( PDS ) दुकानों से कार्डधारियों को उपलब्ध कराया जा रहा चावल प्लास्टिक नहीं एफआरटी है, जो काफी पौष्टिक है. उक्त बातें जिले के एडीएम सप्लाई मुमताज अली ने लगातार संवादाता से कही. उन्होंने कहा कि अगर कोई एफआरटी को प्लास्टिक का चावल बतात है, तो वह अफवाह फैला रहा है. लोगों को इस अफवाह से सावधान रहना चाहिए. [caption id="attachment_429629" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/PLASTIC...-300x214.jpeg"

alt="" width="300" height="214" /> चावल की जांच-परख करते लोग[/caption] बता दें कि बीते दिनों झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपूजन रजक ने जन वितरण प्रणाली (PDS ) दुकान से सितंबर माह का राशन वितरण किया. कार्डधारी मिश्रीलाल और बिजेंद्र ठाकुर के परिजनों ने उस चावल को पकाया. परंतु खाने में अजीब स्वाद लगा. उन्होंने आस पास के लोगों को भी जानकारी दी. कई लोग दुकानदार से मिले और चावल की शिकायत की. कुछ चावल सफेद रंग के और अलग तरह के थे, जिसे लोगों ने प्लास्टिक चावल बताया. खबर जंगल मे आग की तरह फैली, जो जन वितरण प्रणाली के अधिकारियों को भी मिली. अधिकारियों ने देवपूजन रजक की दुकान से उस चावल का सेंपल लिया और जांच के लिए रांची स्थित लैब भेज दिया है. अधिकारियों ने लोगों को बताया कि चावल एफआरटी है, जो काफी पौष्टिक होता है. इस माह थोड़ी मात्रा में एफआरटी चावल की सप्लाई हुई है. उसे प्लास्टिक समझना सही नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि अफवाह को दूर करने के लिए चावल की जांच की जा रही है. हालांकि लोग PDS दुकान से प्लास्टिक चावल मिलने की खबर से परेशान हैं और जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-on-the-water-bodies-on-the-last-day-of-pitru-paksha-remembered-the-ancestors/">धनबाद:

पितृपक्ष के अंतिम दिन जलाशयों पर जुटे लोग, पुरखों को किया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही